फिरोज़ाबाद: जिला मुख्यालय दबरई पर किसान चेतना यात्रा में किसानों ने भरी हुंकार, सरकारों पर जमकर हमला किया, बोले- कोई सुनवाई नहीं
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों द्वारा किसान चेतना यात्रा का सोमवार दोपहर दो बजे करीबन शुभारंभ किया गया। यात्रा के जिला मुख्यालय दबरई पहुंचने पर किसान नेताओं ने हुंकार भरते हुए जमकर सरकारों पर हमला बोला। किसान नेताओं ने कहा कि पुलिस किसानों पर झूठे मुकदमे लगा रही है। किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान काफी संख्या मेें किसान रहे।