फिरोज़ाबाद: शमशान घाट के दूसरे गेट के निर्माण का विरोध, कड़कड़ाती सर्दी में नगर निगम पहुंची महिलाओं ने भरी हुंकार
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 29 न्यू आबादी प्रकाश नगर की महिलाओं ने सोमवार दोपहर दो बजे करीबन कड़कड़ाती ठंड में नगर निगम कार्यालय पहुंच गई जहां जमकर हुंकार भरते हुये शमशान घाट का दूसरा गेट बनाए जाने पर विरोध जताया। महिलाओं का कहना है कि कुछ लोग श्मशान घाट का दूसरा गेट उनकी कालोनी की ओर निकाल रहे हैं। जिससे उनका पूरा मुहल्ला परेशान हैं।