कोटकासिम: कोटकासिम पुलिस ने अवैध देसी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
कोटकासिम पुलिस से रविवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की गस्त टीम को सूचना मिली कि वीरनवास पुलिस चौकी के पास उजौली रोड पर एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर 28 वर्षीय विक्रम उर्फ कल्लू को हिरासत में लिया और उसके पास से 48 प्लास्टिक के पव्वे बरामद हुए। पुलिस ने अवैध शराब को जप्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की जा रही है।