मानपुर: मानपुर के ग्राम परासी(अ) में विधायक द्वारा सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन
Manpur, Umaria | May 30, 2026 जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम परासी(अ)मे ग्राम पंचायतो के विकास कार्य,सीसी रोड निर्माण कार्य का विधानसभा क्षेत्र मानपुर की विधायक और प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह ने भूमि पूजन किया।इससे पहले विधायक सुश्री मीना सिंह का ग्रामीणो और स्थानीय लोगो ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।तत्पश्चात विधायक ने भूमिपूजन कर उपस्थितजनो को सम्बोधित किया।