घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
Report: अरबाज़ खान
घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुछ नकदी, शिकायतकर्ता की पत्नी का आधार कार्ड, चोरी में इस्तेमाल होने वाला आला नकब और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, 11 अक्टूबर 2026 को प्रेम चन्द्र ने अपने घर का ताला तोड़कर चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 12 अक्टूबर को आरोपी रवि वर्मा, निवासी ग्राम सुन्दरा पुट्टा, थाना टीपी नगर, मेरठ, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोटरसाइकिल नोएडा से चोरी करने की बात भी बताई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है।
 #PoliceAction #चोरी #आरोपीगिरफ्तार #चोरीकाखुलासा #CrimeNews #UttarakhandNews #PoliceNews #ArbazKhan #BreakingNews