श्रीडूंगरगढ़: हाइवे पर बस और ट्रक ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, सभी 18 सवार सुरक्षित
जयपुर रोड पर देर रात नापासर थाना क्षेत्र में गुसाईंसर से सेरूणा की ओर हाइवे पर बस और ट्रक ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय बस बीकानेर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक ट्रेलर श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहा था। बस में चालक व कंडक्टर सहित कुल 18 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना पर नापासर थाने से हैड कांस्टेबल लिखमदास स्वामी के नेतृत्व में पुलिस दल मौके