सामरी कुसमी: वीबी जी राम जी अंतर्गत मोर गांव में मोर पानी अभियान के तहत ग्राम पंचायत कारवां में कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य जारी
कुसमी सामरी शनिवार जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के नेतृत्व में जिले में जल संरक्षण संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है। जिले में जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वीबी जी राम जी अंतर्गत संचालित मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत सभी जनपद अंतर्गत पंचायतों में विविध कार्य किया जा रहा है