दूनी: टोंक: ड्यूटी में लापरवाही के कारण दूनी थाना प्रभारी को किया गया लाइन हाजिर
Duni, Tonk | Jun 25, 2026 पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दूनी थाना प्रभारी रतनलाल तंवर को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि कार्य के प्रति लापरवाही और जिम्मेदारियों के निर्वहन में कमी पाए जाने पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।