ज्ञानपुर: ऊंज नेशनल हाइवे पर कार हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई तीन
भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के नवधन में हुए कार हादसे में मृतकों की संख्या दो से बढ़कर तीन हो गई। घटना में वाराणसी रेफर किए गए छह घायलों में एक युवक की शुक्रवार की रात लगभग दस बजे बी एच ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। सभी कार सवार वाराणसी से कानपुर जा रहे थे। पुलिस ने मामले आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।