ज्ञानपुर: गाजियाबाद में अधिवक्ताओं ने लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा पत्रक
गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का विरोध जारी है। शुक्रवार को लगभग 11 बजे भदोही बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और गाजियाबाद की घटना पर विरोध जताया। अधिवक्ताओं की मांग है कि घटना में पीड़ित अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया दोषी, दोषी अधिकारी और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो।