ज्ञानपुर: भदोही में छठ पर्व की धूम, रामपुर गंगा घाट पर महिलाओं ने सूर्य को अर्ध्य दिया
भदोही में छठ पर्व की भव्य तस्वीरें सामने आईं। रामपुर गंगा घाट पर सैकड़ों महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्ध्य दिया। व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद सूर्य को अर्ध्य दिया और छठी मैया के गीत गाए। मान्यता है कि इस पूजा के समय मांगी गई इच्छाएं पूरी होती हैं। पूजा में व्रती महिलाओं के परिजन और दूर रहने वाले रिश्तेदार भी शामिल हुए।