ज्ञानपुर: भदोही जिला उद्यान विभाग के लिपिक ने किसान से किया विवाद, वीडियो हुआ वायरल
जिला उद्यान कार्यालय में शुक्रवार को एकीकृत बागवानी मिशन के अंतर्गत निश्शुल्क बीज वितरण के दौरान उस समय हलचल मच गई, जब एक किसान से उद्यान विभाग का एक कर्मी भिड़ गया। शुक्रवार को कार्यालय परिसर में बीज वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। जिला उद्यान अधिकारी की ओर से 60 किसानों को बीज वितरित किया गया। इसी बीच आए किसी किसान ने बीज की मांग करनी शुरू कर दी।