ज्ञानपुर: ऊंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो लोगों की हुई मौत व 6 लोग हुए घायल
भदोही के थाना ऊंज क्षेत्र में नवधन के पास वाराणसी से कानपुर जा रही ओमनी कार का टायर फट गया, जिससे वह खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में 2 महिला सहित 8 लोग घायल हुए, जिनमें से 2 पुरुषों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया और मृत शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।