कोरबा: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता का ध्यान रखने के दिए निर्देश
Korba, Korba | May 9, 2026 कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पसरखेत में बाला मॉडल के तहत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए.