चरपोखरी: पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, चरपोखरी से 7 साल बाद पुलिस को मिली सफलता
चरपोखरी थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चरपोखरी गांव निवासी परशुराम चंद्रवंशी के पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में की गई है। डीएसपी के द्वारा गुरुवार की दोपहर 1:00 के करीब बताया गया कि आरोपी के खिलाफ चरपोखरी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को भगाया था।