मधेपुरा: पुलिस दबाव के बाद लूटकांड के फरार अभियुक्त सुमित कुमार ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
मुरलीगंज थाना के पुलिसिया दबाव बढ़ने के बाद पोखराम गांव वार्ड नंबर 3 निवासी लूट कांड के फरार अभियुक्त सुमित कुमार मधेपुरा के व्यवहार न्यायालय में सोमवार को दिन के 2:00 बजे आत्म समर्पण किया न्यायालय आदेश के बाद सुमित कुमार को पुलिस अभिरक्षा में मधेपुरा के न्यायालय से मंडल कारा जेल भेज दिया