मुरैना नगर: मुरैना जिला अस्पताल के प्रतीक्षालय में मिला अज्ञात शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
मुरैना जिला अस्पताल के महिला मेडिकल वार्ड के प्रतीक्षालय में सब मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मृत अज्ञात व्यक्ति के शव को ले जाकर पीएम हाउस में भिजवा दिया गया है और उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिए गए हैं। पहचान होने के बाद पीएम कराया जाएगा।