बलरामपुर: भाजपा कार्यालय में कारगिल विजय दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन, सेवानिवृत्त जवानों को किया गया सम्मानित
कारगिल विजय दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय अटल भवन पर जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया।भाजपाइयों ने सेना के शौर्य व पराक्रम की सराहना करते हुए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश की सेवा में अपना योगदान देने वाले सेवानिवृत्त जवानों को सम्मानित किया।