बलरामपुर: थाना ललिया क्षेत्र में साइबर ठगी करने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शनिवार शाम 3:00 बजे थाना ललिया पुलिस द्वारा क्षेत्र में साइबर ठगी करने वाले 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि यह सभी लोगों से मोबाइल पर चाइनीज लोन एप डाउनलोड करवा कर साइबर ठगी करते थे एवं क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से विदेश भेजते थे। पुलिस द्वारा बताया गया कि इन सभी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।