बलरामपुर: गोविंद बाग स्थित आवास कैंप कार्यालय पर सदर विधायक ने जनता दर्शन में सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं
शनिवार सुबह 11:00 सदर विधायक पलटू राम ने गोविंद बाग स्थित आवास कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने क्षेत्र वासियों की समस्याओं की निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से दूरभाष पर वार्ता कर निस्तारण हेतु निर्देशित किया। सदर विधायक ने कहा जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हमारी प्राथमिकता है।