बलरामपुर: कारगिल विजय दिवस पर वीर विनय चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
शनिवार दोपहर 12 बजे वीर विनय चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी एवं युवाओं को वीर सपूतों से प्रेरणा लेकर देश हित में सदैव तत्पर रहने को कहा इस अवसर पर अमर शहीद वीर विनाय कायस्था के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।