बलरामपुर: सीएमओ ने सिकटीहवा में टीकाकरण सत्र का किया निरीक्षण
शनिवार 1 बजे सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने विकास खण्ड शिवपुरा के ग्राम सिकटीहवा में आयोजित छाया ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवम् पोषण दिवस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एएनएम अंजू देवी टीकाकरण करते हुए उपस्थित रहीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने तीन टीकाकरण के प्रति उदासीन परिवारों को समझा बुझा कर टीकाकरण करवाया।