बलरामपुर: बनकटवा रेंज के कटकुइयाँ के समीप जंगल में सशस्त्र सीमा बल 9वीं वाहिनी ने पकड़ी अवैध खैर की लकड़ी
शनिवार लगभग 3:00 बजे सशस्त्र सीमा बल नवमी वाहिनी द्वारा सूचना पर वन कटवा रेंज के कटकुइयां के समीप जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से काटी गई जंगली खैर की लकड़ी की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बरामद किया गया। यह लकड़ी छुपा कर तस्करी हेतु जंगल में एकत्र की गई थी तस्करों की पहचान एवं उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है।