ऊंचाहार: चड़रई चौराहे के पास सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के चड़रई चौराहे के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में नरेंद्र नगर मजरे इटौरा बुजुर्ग गाँव निवासी अब्दुल हसन घायल हो गये थे, जिन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उन्हें दरियापुर स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है