शाजापुर: कलेक्टर कार्यालय में 15वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया, समारोह में मतदान की शपथ दिलाई गई
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2025 के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने की। विशेष अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगौर, अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी