शाजापुर: एमपीईबी द्वारा 33 केवी लाइन के रखरखाव के कारण शहर में आज 1:00 बजे के बाद 4 घंटे देरी से होगा जलप्रदाय
शहर में एमपीईबी द्वारा 33 केवी लाईन मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है जिसकी वजह से शनिवार को दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक वाटर वर्क्स की भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी l इस कारण दोपहर 1:00 के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली पानी की सप्लाई अपने निर्धारित समय से 4 घंटे की देरी से होगी ।