शाजापुर: कलेक्ट्रेट में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कलेक्टर ने दिलाई शपथ
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2025 के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुआ।समारोह की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने की।विशेष अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत उपस्थित थे। उपस्थित सभी लोगों ने मतदान दिवस की शपथ ली।