शाजापुर: शाजापुर में 'यातायात रथ' शहरवासियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रहा है
शाजापुर, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देशभर में सड़क सुरक्षा माह 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, शनिवार दोपहर 3:00 शाजापुर शहर में यातायात पुलिस ने 'यातायात रथ –परवाह' के माध्यम से एक अनोखा जागरूकता अभियान प्रारंभ किया है। यह रथ शहरवासियों को यातायात नियमों का महत्व समझा रहा है।