गाज़ियाबाद: लोनी पुलिस ने ATM कार्ड बदलकर पैसे चोरी करने वाले 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, 53 चोरी के ATM कार्ड बरामद
थाना लोनी पुलिस ने एटीएम कार्ड बदल कर एटीएम से पैसे चोरी करने वाले आमिर और कादिर नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को रविवार शाम करीब 5 बजे बंथला फ्लाई ओवर थाना लोनी क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज व मैनुअल इनपुट के आधार पर गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 53 एटीएम कार्ड व 2300 रुपये बरामद हुए हैं।