गाज़ियाबाद: वेव सिटी थाना क्षेत्र के डासना स्टैंड के पास देव हाइट्स के गेट पर प्लास्टिक के पाइपों में लगी आग
गाजियाबाद के थाना वेव सिटी क्षेत्र के डासना स्टैंड के पास देव हाइट्स के गेट पर प्लास्टिक के पाइपों में लगी आग। नगर पंचायत क्षेत्र के रास्तों पर पाइप लाइन डाली जा रही है जल निगम के लोगों द्वारा पाइप को गेट के पास रखा गया था। जिसमें अचानक आग लगा गई। मौके पर सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।