उदवंत नगर: गजराजगंज ओपी पुलिस ने मसाढ गांव में गंजा तस्कर मुन्ना सिंह के घर पर चस्पाया इश्तेहार, गांव में मचा हड़कंप
गजराजगंज ओपी पुलिस ने गंजा तस्करी मामले के आरोपी मुन्ना सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना कांड संख्या 202/2020 के तहत वांछित आरोपी मुन्ना सिंह, निवासी मसाढ, के घर पर पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में इश्तेहार चस्पाया।पुलिस ने मौके पर घोषणा करते हुए बताया कि यदि आरोपी शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।