लवकुशनगर: लवकुशनगर बार संघ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Aug 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह 8:30 बजे बार संघ लवकुशनगर द्वारा ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्मानीय न्यायाधीशगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान राष्ट्रध्वज फहराकर सभी ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया। उपस्थित अधिवक्ताओं एवं अतिथियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिकबधाई।