अशोकनगर जिले के फुलेदी गांव के पास बाइक फिसलने से एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार झागर चक्क निवासी बलवान पुत्र प्रकाश आदिवासी 30 वर्ष मंगलवार की रात 10:00 बजे अपने गांव से फुलेदी गांव जा रहा था इसी दौरान फुलेदी के पास उसकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे युवक घायल हो गया युवक के सिर में चोटें आई हैं।