उज्जैन: उन्हेल के नागझिरी में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, SI की वर्दी फाड़ी; 4 पुलिसकर्मी घायल
उन्हेल थाना क्षेत्र के ग्राम नागझिरी में मारपीट की शिकायत पर आरोपी को तलाशने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी और उसके परिजनों ने लाठी व पत्थरों से अचानक हमला कर दिया। हमले में एसआई धारासिंह चावड़ा की वर्दी फाड़ दी गई तथा एसआई सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 7 नामजद आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है, वहीं तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला।
#UjjainNews #UnhelPolice #NagjhiriIncident #AttackOnPolice #CrimeUpdate