भरथना: बकेवर के परसोली ओङमपुर में बिशेष सिंह यादव आत्महत्या प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, थाने में प्रधानों की कूच
बकेवर थाना के परसौली ओड़मपुर गांव में विशेष सिंह यादव की आत्महत्या के मामले में दर्ज मुकदमे को लेकर गुरुवार दोपहर 3 बजे महेवा ब्लांक क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक ग्राम प्रधान बकेवर थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी विपिन कुमार को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और मुकदमा निरस्त करने की मांग की।