भीलवाड़ा: नगर निगम की अंतिम बोर्ड बैठक निगम सभागार में आयोजित, 421.84 करोड़ का बजट पारित, कचरा संग्रहण शुल्क वसूलने पर हुआ हंगामा
नगर निगम की अंतिम बोर्ड बैठक मंगलवार को निगम सभागार में आयोजित की गई। बैठक में महापौर राकेश पाठक द्वारा वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए 421.84 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव पेश किया गया, जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।बजट में शहर के बुनियादी ढांचे, सफाई व्यवस्था आधुनिकीकरण और निगम की आय बढ़ाने के लिए ठोस योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है।