थाना बेकनगंज पुलिस व सेन्ट्रल जोन की साइबर क्राइम एसआईटी की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र तैयार करने वाले संगठित रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण देश के विभिन्न शहरों में कोरियर के माध्यम से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, डिप्लोमा एवं विश्वविद्यालय स्तर के फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर सप्लाई कर रहे थे। मौके से अत्याधुनिक प्रिंटर, डाई, मुहरें एवं भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पाए गए हैं तथा अब तक 08 विश्वविद्यालयों/बोर्डों के नाम पर फर्जीवाड़े के साक्ष्य मिले हैं। पूर्व में भी इस गिरोह से जुड़े कई अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश एवं विस्तृत जांच जारी है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
बाइट- पुलिस आयुक्त कमि0कानपुर नगर, श्री रघुबीर लाल ।
@Uppolice
@UPPViralCheck
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 9, 2026