घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन
बुधवार दोपहर 2 बजे घोड़ाडोंगरी में ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर नाराजगी जताते हुए सरकार और संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।