फतुहा: लगातार बारिश से बरसाती नदियों में आया उफान, फतुहा के दक्षिणी इलाके फिर बाढ़ की चपेट में
Fatwah, Patna | Aug 4, 2025 लगातार हो रही बारिश के कारण बरसाती नदियों में तूफान आ गया है। फतुहा का दक्षिणी इलाका पुनः बाढ़ के चपेट में आ गया है। जल संसाधन विभाग द्वारा गिराए मिट्टी भरे वोरे से नदियों के तटबंध में लगाकर ग्रामीण अपने गांव में बाढ़ के पानी घुसने से बचाने के जुगत में लगे हुए हैं। अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि नदियों के जलस्तर के बारे में लगातार जानकारी ली जा रही है।