ग्वालपाड़ा: रंगदारी की मांग पर महिला से मारपीट व लूटपाट, 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अरार थाना क्षेत्र के वीरगांव में रंगदारी की मांग को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता गणिका कुमारी, ने अरार थाना में महिला समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मनोज कुमार, रिंकू देवी समेत 6 लोगो ने उनके घर में घुस आए और दो लाख रुपये रंगदारी की मांग