मंझनपुर: कोड़र गांव में चिकन दुकानदार के साथ पिता-पुत्र ने पुराने विवाद को लेकर की मारपीट, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
कोड़र गांव में बीते 9 अप्रैल की रात पुरानी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। ओसा चौराहे पर चिकन की दुकान चलाने वाले महंगूलाल पुत्र दुजई पर उस समय हमला कर दिया गया, जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। महंगूलाल का आरोप है कि ओसा गांव निवासी सुग्गन अपने बेटे के साथ रास्ते में मिला और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। और पिटाई की है।