मंझनपुर: असदुल्लापुर रोही में पुरानी रंजिश को लेकर पति-पत्नी के साथ दबंगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
असदुल्लापुर रोही गांव में शनिवार को समय करीब 12 बजे पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति व उसकी पत्नी को पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़ित मुंशी लाल पुत्र स्व. लल्लू, निवासी चमन्धा, ने बताया कि वह काफी समय से अपने ननिहाल असदुल्लापुर रोही में रह रहे हैं। उनका आरोप है कि गांव के ही तारा चन्द्र व उसके बेटे मखनचु ने पुरानी दुश्मनी के चलते उन्हें पीट कर घायल कर दिया है।