गया टाउन सीडी ब्लॉक: मुहर्रम को लेकर गया पुलिस अलर्ट, विभिन्न चौराहों और मस्जिदों के पास पुलिस बल तैनात
गया जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाने तथा विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस बलो की प्रतिनियुक्ति की गई है।गया एसएसपी आनंद कुमार ने रविवार की दोपहर 1 बजे बताया कि सभी महत्वपूर्ण एवं।संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।