बेगूसराय: साइबर थाना की पुलिस ने साइबर फ्रॉड मामले में 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 15 करोड़ से अधिक का ठगी
साइबर थाना की पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक मामले में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि अनुसंधान के क्रम में साइबर थाना की पुलिस द्वारा संदिग्ध खाता धारक सुनील कुमार को फुलवरिया से गिरफ्तार किया गया है.