पंचकूला: पंचकुला के सेक्टर 10 में घर में काम करने वाले युवक ने घर से चुराए बिजली की तारों के बंडल, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर पांच पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पंचकूला के सेक्टर 10 के रहने वाले अरुण कुमार ने बताया है कि मैंने अपने घर पर काम लगाया हुआ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मुझे अपनी किसी रिश्तेदारी में दिल्ली जाना पड़ गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि पीछे से किसी ने बिजली की तारों के बंडल चोरी कर लिए।