पंचकूला: कमांड अस्पताल चंडीमंदिर के कर्मचारी से मारपीट, शिकायत के बाद हुआ मामला दर्ज
चंडी मंदिर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी गई शिकायत में पूर्ण सिंह ने बताया है कि वह कमांड अस्पताल चंडी मंदिर में मरीजों को दवाई दे रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि सभी मरीज टोकन के हिसाब से दवाई ले रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक बलविंदर नमक मरीज का टोकन आया जो दवाई लेने नहीं आया। उसके बाद आगे टोकन वालों को दवाई दी।