पंचकूला: 21 जून के योग दिवस की 19 जून को फाइनल रिहर्सल,कार्यक्रम की थीम "स्वयं एवं समाज के लिए योगा" रहेगी।
उपायुक्त डा. यश गर्ग ने कहा कि 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए ताकि जिलाभर में योगा दिवस पर सफल कार्यक्रम हों। 21 जून के मुख्य कार्यक्रम की 19 जून को फाइनल रिहर्सल की जाए। इस कार्यक्रम की थीम *स्वयं एवं समाज के लिए योगा* रहेगी।