पंचकूला: पंचकूला जोन के जिलों के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण 18 और 24 जून को शिकायत निवारण मंच द्वारा किया जाएगा।
पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों (कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर) के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण 18 और 24 जून को जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच द्वारा किया जाएगा। बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि इसमें 1 से 3 लाख रुपये तक की राशि वाले वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई होगी।