पंचकूला: कलाग्राम के सामने खुली जगह में कार में बैठकर दंपती पी रहा था शराब, रोका तो पुलिस से हाथापाई
कलाग्राम के सामने खुली जगह में कार में बैठकर पति-पत्नी शराब पी रहे थे। पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस कर्मचारी ने जब उनको कार में बैठकर शराब पीने से मना किया तो उन्होंने पुलिस कर्मचारी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब पीने और ड्यूटी में बांधा डालने के साथ हाथापाई करने का मामला दर्ज किया है।