पंचकूला: पंचकूला में अनुसूचित जाति वित्त कार्यालय में लगी आग,परिसर में खड़ी दो गाड़ियां हुई राख, नुकसान के आकलन में जुटा प्रशासन
पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेस 1 में स्थित हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के कार्यालय में आज आग लग गई। इस घटना में कार्यालय परिसर में खड़ी दो गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं।आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। हालांकि,आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है l